सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The case of kidnapping and threat reached the High Court

Raebareli News: अपहरण व धमकी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The case of kidnapping and threat reached the High Court
विज्ञापन
ऊंचाहार। कोर्ट के आदेश पर दर्ज अपहरण और जान से मारने की धमकी का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरोपी महिला ने उच्च न्यायालय से प्राथमिकी रद्द करने की अपील की है। हाईकोर्ट ने ऊंचाहार पुलिस से इस मामले में आख्या मांगी है।
Trending Videos

पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी धीरेंद्र कुमार की शादी चार साल पहले बरगदहा गांव की कोमल से हुई थी। धीरेंद्र के परिवार का आरोप है कि उनकी बहू कोमल 3 अप्रैल को जेवर लेकर अपने प्रेमी सचिन के साथ चली गई थी। सचिन अलीगढ़ जिले के गंगरी क्षेत्र के सलगमा का निवासी है। दो माह बाद कोमल के पिता उसे समझाकर वापस घर छोड़ गए थे। करीब दो माह तक धीरेंद्र के घर रहने के बाद कोमल 14 नवंबर की शाम अपनी ननद दीपाली के साथ बाजार जाने का बहाना कर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। बहू के पिता से जानकारी मांगने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कोमल, उनके पिता राजपाल और प्रेमी सचिन पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपी कोमल ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट ने मामले में आख्या मांगी थी। यह आख्या न्यायालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed