{"_id":"69d805673301ac52be0d4076","slug":"the-contracts-of-three-operators-and-11-drivers-were-terminated-raebareli-news-c-101-1-slko1033-155042-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन परिचालकों और 11 चालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन परिचालकों और 11 चालकों की संविदा समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो ने मनमानी कार्यशैली और लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले तीन परिचालक व 11 चालकों को सेवा से निष्कासित कर दिया है। इनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई डिपो प्रबंधन की ओर से जारी नोटिसों का जवाब न देने के बाद की गई।
डिपो में काम करने वाले संविदा के 14 चालक व परिचालक लंबे समय से काम पर नहीं आ रहे थे। इन्हें कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिसों का जवाब तक नहीं दिया। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। बार-बार नोटिसों का जवाब न देने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने संविदा परिचालक निधि द्विवेदी, सेजल पटेल, सतीश यादव की संविदा को समाप्त करते हुए सेवा से बाहर कर दिया।
इसके अलावा चालक राम गोपाल वर्मा, संदीप कुमार, धर्मेंद्र पंचम, कमलेश कुमार द्वितीय, शाहिल, शिवभान, अभिषेक, नीरज द्वितीय, दीपक द्वितीय, दीपक शुक्ला और इंद्रेश कुमार की संविदा को भी समाप्त करते हुए डिपो से निष्कासित कर दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लंबे समय से गैरहाजिर संविदा चालकों-परिचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसी कारण संबंधितों की संविदा समाप्त कर दी गई है। कई और चालकों-परिचालकों को नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर इन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos