{"_id":"69a9dc53267046bd3507d0cc","slug":"the-young-man-was-murdered-by-his-stepmother-and-father-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152378-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सौतेली मां व पिता ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सौतेली मां व पिता ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
मृतक रोशनलाल।
- फोटो : मृतक रोशनलाल।
विज्ञापन
रायबरेली। सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर बेटे रोशनलाल (24) की हत्या की थी। पहले दोनों ने गला दबाकर बेटे को मारा, फिर मामले को दबाने के लिए उसके मोबाइल को गेहूं के खेत फेंक दिया। यही नहीं खुद को बचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों पर हत्या की झूठी एफआईआर भी दर्ज करा दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सौतेली मां व पिता को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव निवासी रोशनलाल बीते 27 फरवरी को घर के अंदर सो रहे थे, जबकि अन्य परिजन घर के बाहर सो रहे थे। 28 फरवरी की सुबह रोशन मृत अवस्था में घर के अंदर पड़े मिले। गले पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोशनलाल की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पिता छेदालाल ने रंजिश में पड़ोस के रहने वाले भाइयों नीरज, शत्रोहन, ननके पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। रोशनलाल घर के इकलौते थे।
एसपी रवि कुमार के मुताबिक सर्विलांस की मदद से घटना की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि रोशनलाल की हत्या उनके पिता छेदालाल व सौतेली मां अर्चना ने की है। जांच में पता चला कि रोशनलाल शराब के नशे में सौतेली मां अर्चना से अक्सर मारपीट करते थे। इसी कारण पिता छेदालाल और अर्चना ने उनकी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि घटना से एक दिन पहले रोशनलाल का गांव के लोगों से भी झगड़ा हुआ था।
इसी का फायदा उठाकर पिता और सौतेली मां ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को गुमराह किया। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद रोशनलाल का मोबाइल गायब था। यह मोबाइल आरोपी सौतेली मां अर्चना की निशानदेही पर घर से करीब 300 मीटर दूर गेहूं के खेत से बरामद कर लिया गया।
Trending Videos