{"_id":"69f10eb7f435e5ccb800d0a7","slug":"three-dumpers-collided-causing-traffic-jam-on-the-highway-raebareli-news-c-101-1-slko1031-156565-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन डंपर आपस में टकराए, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन डंपर आपस में टकराए, हाईवे पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर तीन डंपर आपस में टकरा गए। इससे एक डंपर का चालक साढ़े तीन घंटे केबिन में फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर कटर मशीन से केबिन काटकर चालक को सकुशल बाहर निकाला। हादसे में डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही हाईवे पर आवागमन बाधित होने से तल्ख भरी धूप में मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमेठी जिले में मौरंग-गिट्टी गिराने के बाद डंपर सलोन की ओर आ रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे डंपर सामने से आ रहे दूसरे डंपर से टकराकर अनियंत्रित हो गया। साथ ही पहले वाले डंपर ने तीसरे डंपर में जाकर टक्कर मार दी। डंपर का चालक अकील अहमद निवासी सात मील जिला फतेहपुर ड्राइवर सीट पर ही फंस गया, जबकि दो डंपर के चालक मौके से भाग निकले। हादसे के बाद दो डंपर तो हाईवे के बीचे-बीच पलट गए। इससे आवागमन बाधित हो गया।
सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल के अलावा सूची चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार के अलावा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आवागमन किसी तरह बहाल कराया। इधर,कटर मशीन से केबिन काटकर शाम पांच बजे चालक को बाहर निकाला। इस पर चालक ने राहत की सांस ली। सीओ ने बताया कि वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
Trending Videos