{"_id":"69a9e05bcbfa1309600fb211","slug":"two-communities-clash-on-holi-in-bachhrawan-11-injured-raebareli-news-c-13-1-lko1022-1631874-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बछरावां में होली पर दो समुदायों में संघर्ष, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बछरावां में होली पर दो समुदायों में संघर्ष, 11 घायल
विज्ञापन
रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
- फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में रंग खेलने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दो समुदायों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष की तरफ से डीजे की धुन पर थिरक रहे लोगों पर पहले छतों से ईंट-पत्थर बरसाए गए। विरोध किया तो छतों से नीचे आकर आरोपियों ने चाकू से हमला किया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस दौरान तीन महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हुए। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने बछरावां कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे एक समुदाय के लोग टोली में डीजे की धुन पर नाचते हुए रंग खेल रहे थे। युवाओं की टोली सब्जी मंडी मोहल्ले पहुंची। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने की बात कही। इसी को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि इसी दौरान मोहल्लेवालों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लोग छतों से नीचे आए और चाकुओं से हमला कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। लोग जान बचाकर भागे।
पथराव और चाकू से किए गए हमले में गुरप्रीत, रामसजीवन, रामसुमिरन, संतोष, शीतला प्रसाद, मोनू, दुर्गेश, कुलदीप कुमार, बसंती, मंजू, लुइय्या घायल हुए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मोनू, संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, घटना से गुस्साए हरिओम द्विवेदी, मनीष गुप्ता, संदीप शुक्ला, राजेश आदि ने बछरावां कोतवाली का घेराव किया। पुलिस शांत कराने का प्रयास करती रही, लेकिन वह पुलिस मुर्दाबाद की नारेबाजी करते रहे। सभी का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि कुलदीप, गौरी, राजू रावत की तरफ से तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
एसपी मौके पर पहुंचे, ली घटना की जानकारी
बछरावां में हुए बवाल की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने मौके पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने पीडि़त परिवारों को भरोसा दिलाया कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी। तनावा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
Trending Videos