सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Girlfriend Hatches Gruesome Plot in Balrampur Commits Double Murder and Dumps Bodies from a Bike; Claims:

UP: बलरामपुर में प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, दो हत्याएं कर बाइक से फेंकी लाशें; बोली- हादसे में मर गए

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

बलरामपुर में प्रेम प्रसंग के चलते दो युवकों की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची गई। महिला ने पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच में सच्चाई उजागर कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

UP Girlfriend Hatches Gruesome Plot in Balrampur Commits Double Murder and Dumps Bodies from a Bike; Claims:
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर में दो युवकों की मौत को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।

Trending Videos


मामले की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 को हुई, जब ग्राम रमवापुर निवासी प्रमोद ने थाना महराजगंज तराई में तहरीर देकर अपने भाई मनोज और पड़ोसी दीपचंद उर्फ छोटू की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और कॉल डिटेल (सीडीआर) से कई अहम सुराग मिले, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। गहन पड़ताल में सामने आया कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों अनिल कुमार, उसकी पत्नी खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का आरोपी खुशबू वर्मा के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही, जिससे खुशबू के वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता गया। 


बताया गया कि छोटू के पास खुशबू की कुछ निजी तस्वीरें थीं, जिनके आधार पर वह उस पर दबाव बना रहा था। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए खुशबू ने अपने पति अनिल, भाई अजय और चचेरे भाई संतोष के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

गांव के बाहर बुलाकर की गई हत्या

योजना के तहत आरोपियों ने दीपचंद और उसके साथी मनोज को गांव के बाहर बुलाया। वहां चारों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा क्षेत्र के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया गया। 

साथ ही मोटरसाइकिल को भी वहीं छोड़ दिया गया, ताकि घटना सड़क दुर्घटना लगे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतक के मोबाइल का टूटा हुआ हिस्सा, एक माला तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआत में दर्ज सड़क दुर्घटना के मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर संशोधन करते हुए हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed