सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP MLA Pallavi Patel Hot Talk With Raebareli Sp 15 day ultimatum Farmer Suresh Patel death case

UP: 'आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी', पुलिस अधीक्षक ने फोन काटा तो भड़क गईं विधायक, एसपी और पल्लवी पटेल में हॉट टॉक

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के रायबरेली में विधायक पल्लवी पटेल और एसपी के बीच हॉट टॉक हुई। विधायक किसान सुरेश पटेल की मौत मामले में परिवार से मिलने पहुंची थीं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मोबाइल पर बात की। 

UP MLA Pallavi Patel Hot Talk With Raebareli Sp 15 day ultimatum Farmer Suresh Patel death case
जगतपुर में मृत किसान सुरेश पटेल के घर में परिजनों से बातचीत करती सिराथू विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली के जगतपुर के छिछोरा गांव में 19 मार्च को किसान सुरेश पटेल की मौत मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में बुधवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल मृत किसान सुरेश पटेल के घर पहुंचीं। 
Trending Videos


उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मृतक की पत्नी फूलमती को ढांढस बंधाया और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उनके सख्त लहजे में एसपी ने कहा कि 15 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह एसपी कार्यालय आकर बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब विधायक पल्लवी पटेल गांव पहुंची तो उन्होंने किसान सुरेश की पत्नी फूलमती से बात की। उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस पर विधायक ने एसपी रवि कुमार को सीयूजी नंबर पर कॉल किया। 

 

विधायक ने एसपी से सवाल किया कि अभी तक सुरेश पटेल के मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी है। इस पर एसपी ने जवाब दिया कि जल्दी गिरफ्तारी होगी।

'जल्दी ही गिरफ्तारी होगी और फोन काट दिया'
विधायक ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और नाबालिगों का नाम क्रास एफआईआर में दर्ज की है। जब बीएनएस 108 में मामला दर्ज है तो फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। इस पर एसपी ने कहा कि विवेचना चल रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी होगी और फोन काट दिया। 

विधायक ने फिर फोन कर कहा 15 दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो कार्यालय पर आऊंगी। इसके बाद एसपी ने फोन काट दिया। 

परिवार के लोगों को दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से बात करने के बाद विधायक ने परिवार के लोगों से कहा कि यदि 15 दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो मैं एसपी से सीधे कार्यालय जाकर बात करूंगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed