सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's mangalsutra snatched

Raebareli News: महिला का मंगलसूत्र छीना

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman's mangalsutra snatched
विज्ञापन
नसीराबाद। क्षेत्र के परैया नमकसार में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर पान की गुमटी पर बैठी महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। तीन युवक पान मसाला लेने के बहाने आए और वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos


परैया नमकसार निवासी रामफेर पासी की पत्नी सोनापानी (60) अपनी गुमटी पर बैठी थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सफेद रंग की बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने महिला से पान मसाला मांगा और 100 रुपये दिए। जब महिला बाकी पैसे वापस कर रही थी, तभी बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। छीने गए मंगलसूत्र की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी घटना करने के बाद भाग गए। महिला के शोर मचाने लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीओ सलोन यादवेंद्र पाल और थानाध्यक्ष पवन सोनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ यादवेंद्र पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed