{"_id":"6a74f354558dc220c2034d7b","slug":"103-bottles-of-codeine-based-cough-syrup-seized-in-rampur-two-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1023-177271-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में 103 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में 103 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार
Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में एक बार फिर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को कोडीनयुक्त कफ सिरप की 103 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
कोडीनयुक्त सिरप प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इसकी बिक्री मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से किए जाने की सूचना मिल रही थी। सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर शिवापुरम कॉलोनी के पास दो लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 103 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद औषधि निरीक्षक को सूचना दी गई।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पहाड़ी गेट निवासी मोनिस और मुरादाबाद के मुगलपुरा निवासी रेयान शामिल हैं। दोनों के कब्जे से 103 बोतलें बरामद हुई हैं। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक नेहा वैश ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से औषधि विक्रय लाइसेंस और प्रतिष्ठान संबंधी जानकारी मांगी गई। इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास न तो कोई वैध औषधि विक्रय लाइसेंस है और न ही वे इस दवा के विक्रय के लिए अधिकृत हैं। बरामद सभी बोतलों को सीज कर दिया गया है।
0000
कफ सिरप के भरे गए नमूने
रामपुर। औषधि विभाग की टीम ने बरामद कफ सिरप की जांच के लिए दो नमूने लेकर राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे हैं। दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई एवं एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि मादक तत्वयुक्त दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद