{"_id":"6a74eb0a0efcf00f790fde8f","slug":"route-for-heavy-vehicles-on-the-highway-diverted-for-six-days-for-the-kanwar-yatra-rampur-news-c-282-1-rmp1023-177276-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर छह दिन भारी वाहनों का रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर छह दिन भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। रामपुर रोडवेज की बसों को छोड़ अन्य डिपो की रोडवेज बसों की शहर में एंट्री भी बंद कर दी गई है। भीड़ बढ़ने पर रामपुर रोडवेज की बसों का भी रूट डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था 11 अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगी।
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे से निर्धारित मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर शहजादनगर और कोसी जीरो प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया। टांडा-बाजपुर मार्ग पर भी रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाईवे पर भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान रामपुर रोडवेज को छोड़ अन्य डिपो की रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। यात्री वाहनों में रोडवेज बसें भी बाईपास से होकर गुजरेंगी। आवश्यकता पड़ने पर रामपुर रोडवेज की बसों का भी रूट बदला जाएगा।
00000
इस तरह किया गया डायवर्जन
बरेली, रुद्रपुर, बिलासपुर और मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन्हें शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढ़ी, सिरसी, संभल के चौधरी सराय चौकी होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। मीरगंज और आंवला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
रुद्रपुर और बिलासपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को कोयली कट और जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास होते हुए डायवर्ट किया गया है। वहीं दिल्ली से बरेली आने वाले भारी वाहन बिलारी, सैफनी और शाहबाद मार्ग से होकर गुजरेंगे।
मुरादाबाद से रामपुर और रुद्रपुर जाने वाले वाहनों को भी सैफनी, शाहबाद, पटवाई और अजीतपुर बाईपास के रास्ते भेजा जा रहा है।
00000
कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह डायवर्जन 11 अगस्त की रात तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान हल्के वाहन चलते रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। -अनुराग सिंह, एएसपी