फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Newborn dies during delivery; family creates a ruckus.

Rampur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery; family creates a ruckus.
स्वार। सीएचसी स्वार में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और स्टाफ नर्स पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बथुआखेड़ा निवासी उजमा को बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी स्वार में भर्ती कराया गया था। प्रसूता की मामी रफीकन का आरोप है कि दिन की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने शाम करीब छह बजे उजमा को लेबर रूम में ले जाकर सामान्य प्रसव कराया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पर्याप्त प्रसव पीड़ा न होने के बावजूद जल्दबाजी में प्रसव कराया गया, जिससे करीब तीन किलो 800 ग्राम वजन के नवजात की तत्काल मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। दवाओं के नाम पर 500 रुपये भी लिए गए और कुछ दवाएं बाहर से मंगाई गईं। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। बाद में वे प्रसूता को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
नवजात की मौत की सूचना मिली है। परिजनों से बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया प्रसूता को समय से भर्ती कर चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया था, फिर भी सभी तथ्यों की जांच कराई जाएगी। -डॉ. सतीश, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed