{"_id":"6a74eb783856f5d9070e7948","slug":"allegations-of-illegal-extortion-in-the-home-guard-department-bo-removed-following-complaints-rampur-news-c-282-1-rmp1023-177278-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: होमगार्ड विभाग में अवैध वसूली के आरोप, शिकायत के बाद बीओ हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: होमगार्ड विभाग में अवैध वसूली के आरोप, शिकायत के बाद बीओ हटाए
Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। होमगार्ड विभाग में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। चौकी सैदनगर क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी होमगार्ड जवान राजपाल सिंह ने अपनी कंपनी के ब्लॉक ऑर्गेनाइजर (बीओ) पर ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध धनराशि मांगने, मानसिक उत्पीड़न करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत मंडलीय कमांडेंट मुरादाबाद से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
होमगार्ड राजपाल सिंह का आरोप है कि ब्लॉक सैदनगर में तैनाती के दौरान जवानों से हर माह एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जाती है। उनका कहना है कि जो जवान रुपये देने से मना करता है, उसे ड्यूटी से वंचित कर दिया जाता है और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है।
शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि वह पहले भी ड्यूटी और नौकरी बनाए रखने के नाम पर करीब 45 हजार रुपये दे चुके हैं। राजपाल सिंह के अनुसार 23 जुलाई को बीओ ने फोन कर फिर एक हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और बच्चों की बीमारी का हवाला देकर रकम देने में असमर्थता जताने पर उन्हें कथित तौर पर नौकरी से निकालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत मंडलीय कमांडेंट से की।
इस बीच दोनों पक्षों के बीच हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
होमगार्ड कमांडेंट कमलेश चौहान ने बताया कि एक होमगार्ड जवान द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई है, जिसकी प्रति मंडलीय कमांडेंट मुरादाबाद को भेजी गई है। उनके निर्देश पर नियमानुसार जांच कराई जा रही है। शिकायत उन्हें व्हाट्सएप पर भी प्राप्त हुई है। जांच निष्पक्ष रूप से जारी है। इसी दौरान संबंधित बीओ को सैदनगर ब्लॉक से हटा दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। संवाद