{"_id":"6a0b72c9f292e03da9058ccf","slug":"35-new-shops-to-be-built-in-naveen-mandi-at-a-cost-of-rs-232-crore-rampur-news-c-282-1-rmp1027-171246-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नवीन मंडी में 2.32 करोड़ से बनेंगी 35 नई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नवीन मंडी में 2.32 करोड़ से बनेंगी 35 नई दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 19 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। शहर स्थित नवीन मंडी में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। मंडी समिति की ओर से भेजा गया प्रस्ताव शासन स्तर से पास हो चुका है। अब जल्द ही 2.32 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई दुकानों के निर्माण और सड़क-नालियों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंडी समिति में वर्तमान में 144 दुकानें हैं। जगह की कमी के कारण लंबे समय से व्यापारियों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। कई आढ़तियों को सीमित जगह में कारोबार करना पड़ रहा था, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। नई दुकानों के निर्माण से आढ़तियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इसके अलावा मंडी की जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत भी कराई जाएगी। मंडी समिति का कहना है कि इससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
00000
मंडी परिसर की बदलेगी तस्वीर
नई दुकानों के निर्माण और सड़क-नाली मरम्मत के बाद मंडी परिसर अधिक व्यवस्थित दिखाई देगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने के साथ किसानों को आवागमन में भी राहत मिलेगी।
वर्जन
मंडी में 35 दुकानों के निर्माण और सड़क-नाली मरम्मत का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -मनोज कुमार, मंडी सचिव, रामपुर

Trending Videos