{"_id":"6a0b7191ac8c1205cb07c2c7","slug":"temperature-may-reach-45-degrees-in-the-next-three-days-rampur-news-c-15-1-mbd1058-904723-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अगले तीन दिन 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अगले तीन दिन 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 19 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। मई में करीब 15 दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद रविवार से गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं रातें भी गर्म रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
सोमवार को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में लू जैसे हालात बनने से सड़कें सूनी दिखाई दीं। शाम ढलने के बाद भी हवा में गर्मी बनी रही।
दोपहर एक बजे से चार बजे तक सड़कों पर बेहद कम लोग नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी मुंह, हाथ और पैर ढककर निकले।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
0000
घर से निकलते समय बरतें सावधानी
दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
थोड़ी-थोड़ी देर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
एसी या कूलर वाले कमरे से निकलकर तुरंत तेज धूप में न जाएं।
यात्रा के दौरान बीच-बीच में छांव में आराम करें।
लू लगने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
Trending Videos