सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   TB: 286 villages in the district are in the high-risk category, and the health department is on alert.

टीबी : जिले के 286 गांव हाईरिस्क श्रेणी में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
TB: 286 villages in the district are in the high-risk category, and the health department is on alert.
विज्ञापन
रामपुर। जिले में टीबी संक्रमण की रोकथाम और मरीजों की समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने जिले के 286 गांवों को हाईरिस्क श्रेणी में चिन्हित किया है, जहां विशेष निगरानी के साथ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इन गांवों में स्वास्थ्य टीमें कैंप लगाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिन्हें लंबे समय से खांसी, बुखार या कमजोरी की शिकायत है। यदि किसी व्यक्ति को एक सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी आ रही है या दवा लेने के बाद भी बुखार ठीक नहीं हो रहा है तो उसकी तत्काल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीज का तुरंत उपचार शुरू कराया जाएगा। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। विभाग का कहना है कि समय रहते बीमारी की पहचान होने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्जन
जिले के 286 गांव हाईरिस्क श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों में लगातार कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। -सत्यप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी
-----------------

ब्लाॅकवार हाईरिस्क गांवों की सूची
ब्लॉक-- गांवों की सख्या
बिलासपुर -- 74
मिलक-- 31
स्वार-- 61
शाहबाद-- 19
टांडा-- 17
सैदनगर-- 42
चमरौआ--42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed