सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Campaign launched to remove encroachment on Shahbad Road

Rampur News: शाहबाद रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए चला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to remove encroachment on Shahbad Road
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने सोमवार को शाहबाद रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत बनाई गई दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

शाहबाद रोड किनारे पीएम स्वनिधि योजना के तहत दुकानें बनाई गई हैं, जिन्हें वेंडरों को आवंटित किया गया है। आरोप है कि कई वेंडर दुकानों के बाहर फुटपाथ तक सामान रख लेते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया और वेंडरों को चेतावनी दी कि वे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने कहा कि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर सामान रखने पर सामान जब्त कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक राजीव कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed