{"_id":"69c980ced2006e4fc503c661","slug":"50-quintals-of-wood-recovered-from-peepli-forest-area-rampur-news-c-282-1-smbd1029-167485-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीपली वन क्षेत्र से 50 क्विंटल लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीपली वन क्षेत्र से 50 क्विंटल लकड़ी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। वन विभाग की टीम ने शनिवार रात मिलकखानम क्षेत्र के पीपली वन से करीब 50 क्विंटल खैर और यूकेलिप्टिस की लकड़ी बरामद की, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए।
वन रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम अंबरपुर बीट में पहुंची, जहां तस्कर खैर के पेड़ काटकर लकड़ी डंप कर रहे थे। मौके से करीब 25 क्विंटल खैर और 25 क्विंटल यूकेलिप्टिस की लकड़ी बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान तस्कर टीम को चकमा देकर भाग निकले। इस सप्ताह वन क्षेत्र में तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते चार दिन में वन कर्मियों पर हमला, पिकअप में खैर पकड़े जाने और अब बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद होने से तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वन क्षेत्र में गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। वन रेंजर ने कहा कि तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
Trending Videos