{"_id":"69c980a5fbfacf64b905a3f7","slug":"indecent-behavior-with-employees-in-the-revenue-collection-camp-of-the-electricity-corporation-fir-against-two-rampur-news-c-282-1-rmp1027-167489-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विद्युत निगम के राजस्व वसूली शिविर में कर्मचारियों से अभद्रता, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विद्युत निगम के राजस्व वसूली शिविर में कर्मचारियों से अभद्रता, दो पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम भमरौआ में विद्युत निगम के राजस्व वसूली शिविर के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। अवर अभियंता योगेश कुमार माहौर की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
अवर अभियंता के अनुसार, शनिवार को बकाया बिल वसूली और लाइन विच्छेदन की कार्रवाई के लिए शिविर लगाया गया था। टीम उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने की अपील कर रही थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता पर 8966 रुपये का बकाया मिलने पर भुगतान के लिए कहा गया।
आरोप है कि इस पर सफदर और रिजवान भड़क गए और कर्मचारियों से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। लाइन काटने पर गोली मारने की धमकी दी गई। साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ने और मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos