सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram-Rahim bridge repairs accelerate, number of workers and machines increased

Rampur News: राम-रहीम पुल की मरम्मत तेज, मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ram-Rahim bridge repairs accelerate, number of workers and machines increased
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम पुल की मरम्मत के काम में अब तेजी आनी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने काम तेज कराने के लिए मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि पुल का कार्य अब तेजी से पूरा कराया जाएगा।
Trending Videos

राम रहीम पुल 26 मार्च से मरम्मत के लिए बंद है। लोक निर्माण विभाग ने 2.29 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 25 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अफसरों के साथ निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद विभाग ने काम तेज कर दिया। शनिवार रात से रविवार तक लगातार काम चला और मजदूरों की संख्या दोगुनी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार 31 मार्च तक ज्वाइंट खोलने और बदलने का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
----
चार दिन में काटे गए 10 ज्वाइंट
चार दिन में अब तक 10 ज्वाइंट काटे जा चुके हैं, जबकि कुल 18 ज्वाइंट में से 8 पर काम बाकी है।
---
पनवड़िया क्रॉसिंग पर जाम
पनवड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को कई घंटे जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
---
अंडरपास में मलबा बना कीचड़
हाईवे को शिव विहार से जोड़ने वाले अंडरपास में डाला गया मलबा कीचड़ में बदल गया है। नाले का पानी बहने से समस्या बढ़ रही है। सभासद सीमा प्रजापति ने बताया कि पालिका अंडरपास को दुरुस्त कराने का काम कर रही है।
---
वैकल्पिक मार्ग पर फिर भरा पानी
आगापुर के वैकल्पिक मार्ग पर डाली गई मिट्टी तालाब के ओवरफ्लो होने से फिर पानी में बदल गई, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed