{"_id":"69cecb80f0a56c39e7077a1f","slug":"married-woman-thrown-out-of-home-over-dowry-demand-father-in-law-accused-of-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1027-167824-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुर पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुर पर छेड़खानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज में नकदी और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई समेत छह आरोपियों पर मारपीट, उत्पीड़न और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसका विवाह मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने हैसियत अनुसार नकदी, जेवर, फर्नीचर व अन्य सामान दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान मारपीट से उसका गर्भपात हो गया। वहीं घर में अकेला पाकर ससुर ने जबरन छेड़खानी का प्रयास किया।
शिकायत करने पर ससुराल पक्ष ने उसे ही अपमानित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि बाद में ससुराल पक्ष मायके पहुंचकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos