सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two people died when a Tata Magic collided with a bus while unloading luggage.

Rampur News: बस से सामान उतारते समय टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two people died when a Tata Magic collided with a bus while unloading luggage.
विज्ञापन
शाहबाद। बिलारी रोड पर बड़ागांव के पास निजी बस से सामान उतार रहे हेल्पर और यात्रियों को पीछे से आ रहे टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर रिजवान (32) और यात्री अरशद (28) की मौत हो गई, जबकि कासिम और विशाल घायल हो गए। टाटा मैजिक चालक वसीम भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार मुरादाबाद में चल रहा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे दिल्ली-सिरौली मार्ग की निजी बस बड़ागांव चौराहे पर रुकी थी। शहजादनगर क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी हेल्पर रिजवान बस से मित्रपुर निवासी विशाल का सामान उतार रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अरशद और खरसोल निवासी कासिम भी बस से उतर आए। तभी बिलारी की ओर से आए टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रिजवान, अरशद, कासिम, विशाल और चालक वसीम समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिजवान और अरशद को मृत घोषित कर दिया। घायल विशाल और कासिम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक वसीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार चालक वाहन में फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----
रिजवान की मौत से परिवार पर संकट
शाहबाद। हादसे में रिजवान की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह निजी बस में हेल्पर था और इसी से परिवार का पालन-पोषण होता था। उसके परिवार में पत्नी शमा और दो छोटे बच्चे हैं। संवाद
----
अरशद की शादी की चल रही थी तैयारी
शाहबाद। हादसे में मृत अरशद की शादी के लिए परिवार रिश्ते तलाश रहा था। परिजनों के अनुसार, इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। छत्तीसगढ़ में काम कर रहे उसके भाई की तबीयत भी खबर सुनकर बिगड़ गई। परिवार ने बताया कि भाई के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed