{"_id":"69cecbfa7e9395bbdc000f25","slug":"student-who-went-to-tuition-goes-missing-report-filed-against-youth-and-others-rampur-news-c-282-1-rmp1023-167812-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्यूशन गई छात्रा लापता, युवक समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्यूशन गई छात्रा लापता, युवक समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर युवक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला मैगजीन निवासी महिला के अनुसार उसकी बेटी 31 मार्च को ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि वह केवल दस मिनट के लिए ट्यूशन पहुंची थी, इसके बाद चली गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि घेर जन्नू खां निवासी सुमैर अली, तौकीर अली खां और नाजरीन आदि उसे अपने साथ ले गए हैं।
पीड़िता के अनुसार जब वह सुमैर अली के घर पहुंची तो वहां झगड़ा किया गया। आरोप है कि उन्होंने बेटी को वापस लौटाने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक खड़ी करने के विवाद में कपड़ा विक्रेता को पीटा
तहसील बाजार में मारपीट, सिर पर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। तहसील बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कपड़ा विक्रेता को पीटकर घायल कर दिया।
गंज कोतवाली क्षेत्र के थाना टीन निवासी एहतेशाम की बाजार में गारमेंट्स की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने गया था और दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos