{"_id":"69cecb972d2578dbfb0d472d","slug":"a-commotion-erupts-after-a-couple-is-found-at-a-pizza-center-prompting-police-to-arrive-rampur-news-c-282-1-smbd1029-167753-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिज्जा सेंटर में प्रेमी युगल मिलने पर हंगामा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिज्जा सेंटर में प्रेमी युगल मिलने पर हंगामा, पुलिस पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग स्थित एक पिज्जा सेंटर एवं रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल की सूचना पर आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमी युगल एक ही समुदाय के निकले। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
रामपुर मार्ग के दुकानदारों को पिज्जा सेंटर एवं रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की काफी समय से भनक थी और वे निगरानी कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर एक संदिग्ध प्रेमी युगल को सेंटर में जाते देख एक दुकानदार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और केबिन तक पहुंच गया, जहां प्रेमी युगल आपत्तिजनक अवस्था में बैठे मिले। इस दौरान अन्य दुकानदार भी वहां पहुंच गए।
दुकानदारों ने प्रेमी युगल से नाम और पते की जानकारी मांगी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी बीच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर से गुजर रहे विधायक शफीक अहमद अंसारी का काफिला भी रुक गया। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद प्रेमी युगल वहां से चला गया।
आसपास के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में इस तरह की गतिविधियां होती रहती हैं और प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन लोगों ने मामला स्वयं ही सुलझा लिया।
Trending Videos