{"_id":"69c980fcb13d9f1c9d03b974","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-pilakhar-river-at-a-cost-of-rs-2116-crore-rampur-news-c-282-1-smbd1027-167430-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीलाखार नदी पर 21.16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीलाखार नदी पर 21.16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम आदपुर में पीलाखार नदी पर बनने वाले पुल का रविवार को भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलान्यास किया। यह पुल आदपुर और बेहटा गांव के बीच बनाया जाएगा। परियोजना की कुल लागत करीब 21 करोड़ 16 लाख 91 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि पुल की लंबाई 181 मीटर होगी।
लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल की मांग कर रहे थे। पुल के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विशेषकर बरसात के समय होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके बनने से आदपुर, बेहटा सहित आसपास के गांवों का संपर्क मजबूत होगा, जिससे व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़कों और पुलों का निर्माण प्रदेश के विकास को गति दे रहा है। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, गन्ना समिति के अध्यक्ष रजनीश पटेल, राम बहादुर गंगवार, सरदार देवेंद्र सिंह, शुभांक प्रकाश, भागीरथ सिंह गंगवार, रोहिताश मौर्य, नंदकिशोर गंगवार, नेहा कश्यप, सत्यदेव गंगवार, रामदेव लोधी, अभिषेक राठौर, प्रेमपाल कश्यप, वीरेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos