सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Meritorious men and women were honored

Rampur News: मेधावियों और महिलाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meritorious men and women were honored
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से होली मिलन समारोह और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शोभायात्रा, रंगारंग प्रस्तुतियां और महिलाओं व मेधावियों का सम्मान किया गया।
Trending Videos

सुबह करीब 11 बजे ज्ञान सरोवर हॉल में कार्यक्रम शुरू हुआ। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कृष्णा मंदिर से केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कृष्णा मंदिर से राम चौक, शिवाजी पार्क, माया देवी धर्मशाला और महाराणा प्रताप लेन होते हुए ज्ञान सरोवर पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। वृंदावन के कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम में उर्वशी सिंह, रचना चौहान, संध्या सिंह, सुमन परिहार और रूपा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने युवाओं से देश, धर्म और समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने क्षत्रियों के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर सुखवीर सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय महासचिव विजय वीर सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भुवनेश्वर सिंह, विधायक कुंवर महाराज सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अतुल सिंह, जिला महामंत्री ठाकुर धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed