{"_id":"6a443056b0bd09c6b6095bcc","slug":"a-chc-will-be-built-in-kemri-at-a-cost-of-1121-crore-rampur-news-c-282-1-rmp1004-174493-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: केमरी में 11.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: केमरी में 11.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सीएचसी
Wed, 01 Jul 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केमरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब इलाज के लिए उन्हें बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। केमरी में 11.21 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाया जाएगा। इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक केमरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर बीमारी या बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर अथवा जिला अस्पताल जाना पड़ता था। कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती थी। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के इलाज में दूरी बड़ी समस्या बनी हुई थी।
प्रस्तावित सीएचसी बनने के बाद क्षेत्र में प्राथमिक और आपात स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। यहां ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी, दवा वितरण केंद्र और भर्ती की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सामान्य बीमारियों के साथ-साथ कई जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के प्रस्ताव पर शासन ने सीएचसी को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर 11.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक वर्ष के भीतर भवन निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर केंद्र का संचालन शुरू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।