पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dumper driver murdered; enraged family members block road by placing the body in front of the police station.

Rampur News: डंपर चालक की हत्या, भड़के परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम

Wed, 01 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver murdered; enraged family members block road by placing the body in front of the police station.
पटवाई (रामपुर)। पटवाई थाना क्षेत्र में सोमवार रात डंपर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवाई थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। उधर, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ बताया गया है। मृतक के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले हैं।
विज्ञापन

हत्या का मामला क्षेत्र के मझरा झंडुपुरा गांव का है। गांव निवासी 25 वर्षीय चंचल उर्फ चंद्रपाल डंपर चलाता था। सोमवार रात शाहबाद रोड स्थित एक ढाबे पर डंपर का पंक्चर बनवाते समय कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता भारत सिंह की ओर से नवाबनगर निवासी योगेश, विनोद, मुनेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों नामजद आरोपी भी डंपर चालक बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव ले जाते समय परिजनों ने पटवाई थाने के सामने एंबुलेंस से शव उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर सीओ देवकी नंदन मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद उनके आश्वासन पर परिजन मान गए और शव लेकर गांव चले गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक रामपुर-शाहबाद मार्ग पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि चारों ट्रक चालक हैं और उनका योगेश के घर आना-जाना था। इसी दौरान योगेश की पत्नी से मृतक चंचल उर्फ चंद्रपाल के अवैध संबंध बन गए थे। इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।
सोमवार रात फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान योगेश ने चंचल को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी से पूछताछ की है। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0000
जाम से एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार
पटवाई। चंचल उर्फ चंद्रपाल की हत्या के विरोध में लगे दो घंटे के जाम के कारण रामपुर-शाहबाद मार्ग पर दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई। छोटे और बड़े वाहन गांव के रास्तों से निकलने का प्रयास करते रहे। जाम खुलने के बाद राहगीरों को राहत मिली। संवाद

0000
परिवार का सहारा था चंचल
पटवाई। मृतक चंचल उर्फ चंद्रपाल डंपर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार में एक छोटा भाई और पिता हैं, जो मेहनत-मजदूरी करते हैं। चंचल की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed