पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Surge in skin patients due to scorching heat and humidity; hospital crowds increase.

Rampur News: भीषण गर्मी और उमस से बढ़े त्वचा रोगी, अस्पताल में बढ़ी भीड़

Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Surge in skin patients due to scorching heat and humidity; hospital crowds increase.
रामपुर। जिले में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें घमौरियां, फंगल संक्रमण, खुजली, एलर्जी, सनबर्न और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायतें सबसे अधिक मिल रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक तेज धूप में रहने, अत्यधिक पसीना आने, गंदे या तंग कपड़े पहनने तथा शरीर की साफ-सफाई में लापरवाही के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों में परेशानी अधिक देखी जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते त्वचा रोग ओपीडी में भीड़ बनी हुई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और त्वचा की नियमित सफाई रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

000
लक्षण
तेज खुजली और जलन
लाल चकत्ते या दाने निकलना
घमौरियां और फंगल संक्रमण
त्वचा का छिलना
000
बचाव के उपाय
दोपहर की तेज धूप से बचें
सूती और ढीले कपड़े पहनें
पर्याप्त पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखें
000
गर्मी और उमस के कारण फंगल संक्रमण, घमौरियां, एलर्जी और सनबर्न के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग तेज धूप से बचें, सूती कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं और त्वचा को साफ रखें। खुजली या दाने होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से जांच कराकर उपचार कराएं। -डॉ. शाहरुख सिद्दीकी, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed