{"_id":"6a4430147b498a577601bd54","slug":"fire-safety-arrangements-in-council-schools-will-be-strengthened-rampur-news-c-282-1-rmp1004-174451-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परिषदीय स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परिषदीय स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लखनऊ अग्निकांड के बाद परिषदीय स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने के दौरान किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना से बचाव के लिए रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विभागीय निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में रसोईघर संचालित हैं, वहां अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। भोजन बनाने वाली रसोइयों और संबंधित कर्मचारियों को उपकरणों के उपयोग तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक रसोईघर में गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और बर्नर की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोई उपकरण खराब मिलने पर उसे तत्काल बदला जाएगा, ताकि हादसे की संभावना न्यूनतम रहे।
इसके अलावा खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता की जांच और उसकी समाप्ति तिथि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन पकाने और परोसने वाले स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।