{"_id":"69c43b7871f5b7c455089ea9","slug":"a-grand-procession-of-mother-durga-was-held-welcomed-with-flowers-and-gulal-rampur-news-c-282-1-smbd1025-167133-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली, फूल और गुलाल से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली, फूल और गुलाल से स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के ग्राम सदराखेड़ा में बुधवार को नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों ने मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह फूल व गुलाल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद देवी स्थल पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
बुधवार सुबह श्रद्धालु गांव के देवी स्थल पर एकत्र हुए, जहां से मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद पुनः देवी स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे और जयकारे लगा रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल और अबीर-गुलाल बरसाकर स्वागत किया।
मां दुर्गा की सुसज्जित झांकी के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। भजन-कीर्तन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान परमजीत कौर, जोगेंद्र सिंह बिट्टू, कमल सिंह यादव, रंजीत सिंह दिबाकर, शकुंतला देवी, किशन लाल, हुकुम सिंह, द्रोपदी देवी, भूकन लाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos