{"_id":"69c426fa07cf19292f0f1de8","slug":"accusation-of-killing-a-laborer-by-electrocuting-him-fir-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167163-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: करंट लगाकर मजदूर की हत्या का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: करंट लगाकर मजदूर की हत्या का आरोप, प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद कोतवाली में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र कोकपुर शाहपुर मुबारक गांव निवासी अनिल कुमार की ओर से समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया था, इसमें उन्होंने धारमपुर शाहबाद निवासी संजय पांडे उर्फ सीताराम, गौरव, बाबूराम, राजेश कुमार, ओमप्रकाश व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह और उसका भाई सुनील मजदूरी करते थे।
सुनील संजय पांडे के यहां मजदूरी करता था। 18 जनवरी की शाम को हम और सुनील संजय के घर के आगे बैठे हुए थे। इस बीच आरोपी आए और उनको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और फिर जबरन उसके भाई को घर के अंदर ले गए, जहां पर उसके भाई को करंट लगाया।
आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। समाधान दिवस में आदेश के बाद शाहबाद कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos