सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   QR Codes to be Installed at Stations; Live Train Locations to be Available

Rampur News: स्टेशन पर लगेंगे क्यूआर कोड, मिलेगी ट्रेनों की लाइव लोकेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
QR Codes to be Installed at Stations; Live Train Locations to be Available
विज्ञापन
रामपुर। गोरखपुर की तर्ज पर जल्द ही रामपुर रेलवे स्टेशन पर भी क्यूआर कोड की व्यवस्था हो सकती है। इसके जरिये चार घंटे की ट्रेनों की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी, जिससे यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।
Trending Videos

रेल यात्रियों को अब स्टेशनों पर ट्रेनों की अपडेट जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पूछताछ काउंटरों पर भी धक्कामुक्की नहीं करनी पड़ेगी। क्यूआर कोड स्कैन करते ही ट्रेनों की लाइव लोकेशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस क्यूआर कोड के जरिये दिशावार अगले चार घंटे तक की ट्रेनों की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। अभी यह व्यवस्था गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर की जा चुकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रामपुर रेलवे स्टेशन पर भी यह व्यवस्था शुरू हो सकती है।
यदि यह व्यवस्था शुरू हो जाती है तो बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि अभी मंडल स्तर पर यह कोड चस्पा किए जा रहे हैं, लेकिन जल्द ही जिले स्तर पर भी इस सुविधा को संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि अभी रामपुर में यह व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि कुछ समय बाद जिले स्तर पर भी यात्रियों को यह सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed