सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA Issues Notice to SP State Secretary Surendra Sagar

Rampur News: सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर को आरडीए ने भेजा नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
RDA Issues Notice to SP State Secretary Surendra Sagar
विज्ञापन
रामपुर। सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरडीए (रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने उनके आदर्श कॉलोनी स्थित मकान का नक्शे से अधिक निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं, बुधवार को प्रशासनिक टीम ने उनके गन हाउस का निरीक्षण किया और संबंधित प्रपत्र अपने कब्जे में लिए हैं।
Trending Videos


इससे पहले जिला प्रशासन सुरेंद्र सागर से जुड़े तीन पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई कर चुका है। यह मामला उनके बेटे हिमांशु सागर और भतीजे नितिन से जुड़ा है। 14 जनवरी की रात इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग हुई थी। पुलिस जांच में आरोपियों के रूप में हिमांशु और नितिन के नाम सामने आए। दो माह पहले दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, और अब वे जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस ने सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया था और उनसे जुड़े तीन पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की थी। अब आरडीए ने आदर्श कॉलोनी स्थित आवास में नक्शे से अधिक निर्माण को लेकर उनसे जवाब मांगा है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिसंबर में इस संबंध में नोटिस दिया गया था, जिसका रिमाइंडर भेजा गया है। गन हाउस की जांच कर प्रपत्र कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
सपा नेता सुरेंद्र सागर का कहना है कि वह फिलहाल लखनऊ में हैं और उन्हें नोटिस व गन हाउस जांच की जानकारी है। वह डीएम से मिलकर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed