सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders have once again raised the demand for a medical college.

Rampur News: व्यापारियों ने फिर उठाई मेडिकल कॉलेज की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Traders have once again raised the demand for a medical college.
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने एक बार फिर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग की है। व्यापारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे तिलक नगर कॉलोनी में जमा हुए। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ दीपा सिंह से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
Trending Videos

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि रामपुर की जनता को स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना आवश्यक है। बेनजीर व जगतपुर गांव की लगभग 100 बीघा जमीन मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित होनी थी, जिसके लिए प्रस्ताव पूर्व में जा चुका है लेकिन लापरवाही के कारण लंबे समय बाद भी मेडिकल कॉलेज के नाम भूमि दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पीपीई मॉडल पर स्वीकृत कराए गए मेडिकल कॉलेज के संचालन व इंवेस्टमेंट करने वाली फर्म को भी प्रदर्शित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री से व्यापार मंडल तीन बार मिलकर मेडिकल कॉलेज शुरू करवाने का प्रयास कर चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसको अभी गंभीरता से नहीं लिया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश मंत्री पप्पू खां ,संरक्षक शाहिद मामू, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, राहुल सैनी, जमीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed