सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Monkeys attack eight year old girl, injured

Rampur News: बंदरों ने आठ वर्षीय बच्ची पर किया हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attack eight year old girl, injured
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब आठ साल के बच्ची पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
Trending Videos

आदमपुर में मोहम्मद आरिफ का परिवार रहता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी रीवा अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी छत पर से अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसको कई बंदरों ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों ने मौके पर पहुंचकर बंदरों को भगाया। घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। आए दिन बंदर किसी न किसी को हमला कर घायल कर रहे हैं, ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed