{"_id":"69a5f0eddaf4393bcc02d0ae","slug":"a-speeding-dumper-hit-parked-cars-and-an-electric-pole-rampur-news-c-282-1-smbd1026-165520-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कारों और बिजली के पोल को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कारों और बिजली के पोल को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के मुख्य मार्ग पर मंडी समिति के सामने रविवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों और बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली का पोल टूट गया।
बताया गया कि कार चालक वाहन खड़ा कर पास में चाय पी रहे थे। इसी दौरान डंपर ने पहले बिजली के पोल को टक्कर मारी और फिर दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार स्वामियों ने डंपर चालक से नुकसान की भरपाई की मांग की, लेकिन चालक द्वारा मुआवजा देने से इंकार करने पर विवाद की स्थिति बन गई।
कार स्वामी नुरुल इस्लाम और विद्युत विभाग ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। क्षेत्राधिकारी केएन आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos