सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Indian government's silence on Iran attack worrying: MP

ईरान हमले पर भारत सरकार की चुप्पी चिंताजनक: सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indian government's silence on Iran attack worrying: MP
विज्ञापन
रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय नियमों के बढ़ते उल्लंघन पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस्राइल द्वारा गाजा में किए जा रहे मानवीय नरसंहार और हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को लेकर भारत सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।
Trending Videos


सांसद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहले ही इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और प्रतिबंधों की बात कही है। गाजा में महिलाओं और बच्चों का जिस तरह कत्लेआम किया जा रहा है, वह पूरी मानवता के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई व वहां की संप्रभुता पर हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य पूरी दुनिया को अस्थिरता की ओर धकेल रहे हैं।
उन्होंने अफसोस के साथ कहा कि जहां पूरी दुनिया और इंसानियत के प्रति संवेदनशील लोग इस युद्ध और हिंसा के खिलाफ हैं, वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अब तक इस पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है। सांसद ने मांग की है कि भारत को अपनी ऐतिहासिक विदेश नीति और मानवीय मूल्यों पर अडिग रहते हुए मजलूमों के हक में और अंतरराष्ट्रीय कानून की बहाली के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed