{"_id":"69a7356a9962b6ab800487da","slug":"holi-was-set-on-fire-before-burning-villagers-got-angry-rampur-news-c-282-1-rmp1023-165603-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहन से पहले होली में लगाई आग, भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहन से पहले होली में लगाई आग, भड़के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर स्थित पुराने पंचायत घर में रखी होलिका में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किसी ने आग लगा दी, जिसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर होली में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक यहां हंगामे की स्थिति बनी रही। जानकारी मिलने के बाद एएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पुराने पंचायत भवन में होली रखी है। इस होली को यहां रात के वक्त जलाया जाना था लेकिन किसी ने शाम 6:30 बजे ही आग लगा दी। आग भड़कती देख तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर होली जलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
यहां पर काफी देर तक समझाने बुझाने की कोशिश हुई। पुलिस ने बाद में होलिका दहन के लिए अलग से लकड़ियों की व्यवस्था करने और फिर पारंपरिक तरीके से होलिका दहन कराने की बात कही, जिस पर काफी देर के बाद लोग शांत हुए।
यहां पर भारी पुलिस बल इस दौरान मौजूद रहा। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर समझा-बुझाकर शांत कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
Trending Videos