{"_id":"69a735d9c87c5e8a2806b3b7","slug":"bike-collides-with-divider-on-swar-road-youth-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1023-165586-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वार रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वार रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकराने से उसकी मौत हो गई। त्योहार के मौके पर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए।
मोहल्ला मोरी गेट निवासी रवि सैनी (25) सोमवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। मोरी गेट के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार रवि सैनी एक ज्वैलरी की दुकान पर काम करते थे और घर लौटते समय हादसा हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Trending Videos