सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forest department sets up cage to catch leopard in Fazalpur

Rampur News: फाजलपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Forest department sets up cage to catch leopard in Fazalpur
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के फाजलपुर गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत के बीच ग्रामीणों के प्रदर्शन के चार दिन बाद वन विभाग ने कार्रवाई की। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाकर उसके अंदर बकरी बांध दी।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से फाजलपुर गांव के जंगल और आसपास के खेतों में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिल रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने कुत्तों के पीछा करने पर तेंदुए को पेड़ पर चढ़ते देखा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे गांव में दहशत फैल गई थी। तीन दिन तक कार्रवाई न होने पर सोमवार को किसानों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मंगलवार को वन दरोगा कुलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और जंगल में पिंजरा लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे खेतों पर नहीं जा पा रहे थे और बच्चों को घरों में रखा जा रहा था। वन दरोगा कुलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed