सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notices issued to headmasters of schools found closed during inspection

Rampur News: निरीक्षण में बंद मिले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to headmasters of schools found closed during inspection
विज्ञापन
रामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में फरवरी में हुए ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए दस स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। साथ ही बीएसए ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। नोटिस का सही जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
Trending Videos

शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए इस निरीक्षण में जो स्कूल बंद पाए गए, उन्हें मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं आया तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से हर माह ऑनलाइन निरीक्षण किया जाता है।
निरीक्षण में जो भी शिक्षक अनुपस्थित या स्कूल बंद पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
------------------
निरीक्षण में ये स्कूल मिले थे बंद
रामपुर। ऑनलाइन निरीक्षण में ब्लॉक शाहबाद का उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुर कलान, सैदनगर का उच्च प्राथमिक विद्यालय खौदपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मच्छरगढ़, मिलक का प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद, प्राथमिकी विद्यालय कजियापुरा, स्वार का प्राथमिक विद्यालय भाटी खेड़ा, शहर का प्राथमिक विद्यालय डुडई और चमरौआ का उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय बंद पाया गया था, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। संवाद
-------------------------
फरवरी में हुए ऑनलाइन निरीक्षण में बंद पाए गए दस प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का तीन दिन में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed