{"_id":"69e5370fd0da81796408eddf","slug":"a-young-man-offered-namaz-in-the-middle-of-the-road-at-shahbad-gate-intersection-and-was-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1023-169117-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद गेट चौराहे पर युवक ने बीच सड़क अदा की नमाज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद गेट चौराहे पर युवक ने बीच सड़क अदा की नमाज, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट चौराहे पर शनिवार देर शाम एक युवक के बीच सड़क पर नमाज अदा करने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि युवक अचानक चौराहे पर पहुंचा और सड़क के बीच बैठकर नमाज पढ़ने लगा। इसे देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर निवासी नईम के रूप में हुई है। वह गंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और एक होटल में काम करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सड़क पर जाम लगाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिवार के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X