{"_id":"6a6516564dfa725f73017299","slug":"aap-workers-expressed-their-joy-by-bursting-firecrackers-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176322-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर छात्रों के साथ मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
बरेली गेट स्थित कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की हार का जश्न नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों के संघर्ष, सब्र और आवाज की जीत का पल है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि नौजवानों की आवाज को हमेशा दबाया नहीं जा सकता। कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही छात्रों के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर उस लड़ाई में उनके साथ रहेगी, जहां शिक्षा, इंसाफ और जवाबदेही का सवाल होगा। कहा कि उम्मीद करते हैं कि अब नई व्यवस्था में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सभासद यासीन उर्फ गुड्डू, मकसूद खां, माजिद खां, इब्ने अली, शहाबुद्दीन, नजम खां, तालिब खां, अलमास यासीन, मोहम्मद सलीम, शैजी खां, अलीजा खान, अलीना बी, फिजा बी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -