{"_id":"6a6515b9d374da09f303c5e1","slug":"after-waiting-for-15-minutes-the-sp-delegation-entered-jauhar-university-along-with-supporters-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176350-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 15 मिनट इंतजार के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में समर्थकों के साथ दाखिल हुआ सपा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 15 मिनट इंतजार के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में समर्थकों के साथ दाखिल हुआ सपा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भी शनिवार को यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के समय मुख्य प्रवेश द्वार बंद था, जिससे सांसदों और उनके साथ आए नेताओं का काफिला गेट के बाहर ही रुक गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक भी बाहर खड़े रहे और गेट खुलने का इंतजार करते रहे। करीब 15 मिनट बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से मुख्य गेट खोला गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ परिसर में दाखिल हुए। गेट खुलते ही समर्थकों की भीड़ भी सांसदों के पीछे-पीछे कैंपस में पहुंच गई। परिसर में प्रवेश के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में व्यवस्था सामान्य हो गई।
प्रतिनिधिमंडल सीधे यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पहुंचा, जहां कुलपति (वीसी) से मुलाकात कर वर्तमान हालात, विश्वविद्यालय के संचालन और भवनों से जुड़े विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भी ली। जब तक सांसद और अन्य नेता कुलपति के साथ बैठक में व्यस्त रहे, तब तक परिसर में मौजूद समर्थक अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे। इस दौरान संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, विधायक नसीर खां, पूर्व विधायक विजय यादव, ममलूकुर्रहमान वर्क, अमरजीत सिंह, हरज्ञान सिंह आदि कई वरिष्ठ सपा नेता भी यूनिवर्सिटी के अंदर नजर आए। कई समर्थक विश्वविद्यालय के भवनों, स्मारकों और परिसर के प्रमुख स्थलों के सामने मोबाइल से सेल्फी और फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। कुछ समर्थकों ने अपने नेताओं के साथ भी तस्वीरें लीं, जबकि कई लोग सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते नजर आए। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
-- -- -- --
पहले भी प्रवेश को लेकर हुआ था विवाद
जौहर यूनिवर्सिटी में नेताओं के प्रवेश को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। इससे पहले सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी जब यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, तब उन्हें भी प्रवेश नहीं मिल सका था और मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। उस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर भी शुरुआती कुछ मिनट तक गेट बंद रहा, जिससे पुराने विवाद की चर्चा फिर तेज हो गई। हालांकि इस बार करीब 15 मिनट बाद गेट खोल दिया गया और प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाने की अनुमति मिल गई। प्रतिनिधिमंडल के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को भी परिसर में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
-- -- -- -