फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU (Tikait) expresses concern over Jauhar University.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर भाकियू टिकैत ने जताई चिंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) expresses concern over Jauhar University.
स्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक में विभिन्न किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि यूनिवर्सिटी को किसी भी प्रकार से बर्बाद न किया जाए और उसके भविष्य को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

गूलड़ पीपलसाना स्थित कार्यालय पऱ शनिवार को हुई पंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सलाहकार सलामत जान ने कहा कि यदि यूनिवर्सिटी के खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई की गई तो किसान यूनियन भी आंदोलन के लिए मैदान में उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में गांव-गांव से तहसील तक पैदल यात्रा निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई गई। इस दौरान मुनव्वर अली, अमीर अहमद, अफसर अली, जसवीर सिंह और सरताज अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed