{"_id":"6a761ed31fc6986918029c36","slug":"accident-at-radico-khaitan-factory-worker-dies-rampur-news-c-15-1-mbd1062-965470-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेडिको खेतान फैक्टरी में हादसा, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेडिको खेतान फैक्टरी में हादसा, श्रमिक की मौत
Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रेडिको खेतान फैक्टरी में इलेक्ट्रॉनिक पैनल की शिफ्टिंग के दौरान शुक्रवार शाम हादसा हो जाने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय विशंबर के रूप में हुई है। वह प्रयागराज का निवासी था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे फैक्टरी में वह अन्य श्रमिकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक पैनल शिफ्ट करने के काम लगा था। इसी दौरान पैनल गिरने से वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों और फैक्टरी कर्मचारियों ने उसे तत्काल बाहर निकालकर पहले प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बीच विशंबर की सांसें थम गईं।
एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00
पैनल से पॉलिथीन हटाते समय हादसा हुआ था। श्रमिक को घायल अवस्था में मुरादाबाद रेफर किया गया था। वहां उसकी मौत हो गई है। -अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष, रेडिको खेतान