फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Awadh Assam Express remained halted at Rampur station for an hour and a half due to a block at Mundhapandey.

Rampur News: मूंढापांडे में ब्लॉक के कारण डेढ़ घंटे रामपुर स्टेशन पर खड़ी रही अवध असम एक्सप्रेस

Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Awadh Assam Express remained halted at Rampur station for an hour and a half due to a block at Mundhapandey.
रामपुर। पहले से विलंब से चल रही अवध असम एक्सप्रेस मूंढापांडे में ब्लॉक होने के कारण शुक्रवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। लंबे इंतजार से परेशान यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर बैठ गए। ट्रेन का हार्न बजते ही यात्री भागकर दोबारा कोचों में सवार हुए। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आमतौर पर अवध असम एक्सप्रेस सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह अपने निर्धारित समय से एक घंटा सात मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन काफी देर तक आगे नहीं बढ़ी तो लोग कारण जानने के लिए ट्रेन से उतरने लगे। कोई चेन पुलिंग की आशंका जता रहा था तो कोई ट्रेन में खराबी की चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन

गर्मी के कारण काफी देर तक यात्री प्लेटफॉर्म पर खुली हवा में बैठे रहे, जिससे स्टेशन पर भीड़ लग गई। यात्री पूछताछ काउंटर और रेलवे कर्मचारियों से ट्रेन के खड़े रहने का कारण पूछते रहे। करीब 1 बजकर 44 मिनट पर, लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। रेलवे स्टाफ ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र में ब्लॉक होने के कारण ट्रेन को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
रामपुर रेलवे स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस देरी से चली। मूंढापांडे में ब्लॉक होने के कारण ट्रेन को रोका गया था। लाइन सुचारु होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। -मो. आजम, स्टेशन अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed