{"_id":"6a761d5602b512cfc9065a4f","slug":"statement-of-home-guard-jawan-recorded-over-allegations-of-illegal-extortion-under-the-guise-of-duty-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177365-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ड्यूटी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में होमगार्ड जवान के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ड्यूटी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में होमगार्ड जवान के बयान दर्ज
Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में सैदनगर क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी होमगार्ड जवान राजपाल सिंह ने जांच अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए।
राजपाल सिंह ने मंडलीय अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया था कि विभाग के बीओ (ब्लॉक ऑर्गेनाइजर) द्वारा ड्यूटी लगाने के नाम पर होमगार्ड जवानों का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रत्येक जवान से हर महीने एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जाती है। जो जवान रुपये देने से इनकार करता है, उसे ड्यूटी पर नहीं भेजा जाता और उसके साथ नियमों के विपरीत व्यवहार किया जाता है।
राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह पहले भी नौकरी और ड्यूटी बनाए रखने के नाम पर विभागीय अधिकारियों को लगभग 45,000 रुपये दे चुके हैं। इसके बावजूद 23 जुलाई को बीओ ने फोन कर फिर एक हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
राजपाल के अनुसार उन्होंने आर्थिक तंगी और बच्चों की बीमारी का हवाला देते हुए रकम देने में असमर्थता जताई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद मंडलीय कमांडेंट से शिकायत की, जिस पर जांच के आदेश दिए गए। अब मामले की जांच शुरू हो चुकी है। इस बीच जिस बीओ पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें सैदनगर से पहले ही हटा दिया गया है।
वर्जन
होमगार्ड जवान की शिकायत की जांच चल रही है। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। -कमलेश चौहान, होमगार्ड कमांडेंट