फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Attempt to rape female student after taking her to the forest under the pretext of giving a lift.

Rampur News: लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape female student after taking her to the forest under the pretext of giving a lift.
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मसवासी में शुक्रवार को कोचिंग सेंटर से घर लौट रही एक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवक कथित रूप से जंगल की ओर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मसवासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर चौकी ले गई। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद छात्रा के परिजनों में रोष है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ाया गया है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed