फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Admission process begins for 1,404 ITI seats.

Rampur News: आईटीआई की 1404 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins for 1,404 ITI seats.
रामपुर। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त की रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में कुल 1404 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय और निजी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे। सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।
0000
जिले में संस्थानवार सीटें
रामपुर – 344
महिला आईटीआई रामपुर – 40
स्वार – 176
बिलासपुर – 208
शाहबाद – 228
कुल राजकीय आईटीआई : 996 सीटें
000
श्री हंसराज मेमोरियल आईटीआई – 60
मेजर जनरल गुलबख्श सिंह आईटीआई – 100
श्री बृज बहादुर आईटीआई – 160
निजी आईटीआई सैदनगर – 88
कुल निजी आईटीआई : 408 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed